Up Board Admit Card 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड का कक्षा 12वीं की परीक्षा में अगर अभी शामिल होने जा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि मुख्य परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 जनवरी को जारी कर दिए गए हैं। 18 फरवरी से होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र 30 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे।
इसलिए आप सभी यहां से पूरी जानकारी प्राप्त करें कि कैसे आपको अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करना है। प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड तथा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको यहां दी जा रही है क्योंकि परीक्षा के समय यह सभी जानकारी आपको पता होना चाहिए ताकि परीक्षा में कोई समस्या सामने ना आए।
परीक्षा से पहले आपको यह जरूर जानने की इच्छा होगी कि आपको एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा, उसमें क्या-क्या जानकारी रहने वाली है, और परीक्षा के समय किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देना है, तो हम आपके यहां यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 तथा एडमिट कार्ड से संबंधित सभी जानकारी यहां देने जा रहे हैं।

Up Board Admit Card 2026: 30 जनवरी को आएगा यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड
जैसा की आप सभी को पता है यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होने वाले हैं जिनका पंजीकरण बोर्ड परीक्षा के लिए किया गया है। सभी विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि 18 फरवरी से होने वाली मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा, ऐसी जानकारी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की तरफ से दी गई है।
जारी हुआ यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड इंटर के रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान जैसे विषय से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी जिनका प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने वाला है उनके रोल नंबर का डाटा एडमिट कार्ड के साथ यूपी बोर्ड की तरफ से विद्यालयों को दे दिया गया है आप सभी विद्यालय से इसे प्राप्त करेंगे।
जैसा कि प्रेक्टिकल परीक्षा में उन विद्यार्थियों को 30 नंबर उन दिए जाते हैं जो रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान जैसे विषय से अध्ययन कर रहे होते हैं। इसलिए आप सभी को प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड लेके समय से परीक्षा में शामिल होना चाहिए ताकि 30 नंबर जरूर मिलें।
कैसे मिलेगा प्रैक्टिकल तथा मुख्य परीक्षा का Up Board Admit Card 2026?
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रेक्टिकल तथा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड विद्यार्थियों को उनके विद्यालय के माध्यम से दिया जाएगा क्योंकि ऑनलाइन विद्यार्थी स्वयं से एडमिट कार्ड किसी भी प्रकार से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना है, इसलिए जल्दी से अपने विद्यालय से अपना प्रेक्टिकल तथा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आ जाने पर उसे प्राप्त करें।
एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी के साथ-साथ रोल नंबर भी देखने को मिल जाता है क्योंकि इसके अलावा कहीं भी आपको रोल नंबर देखने की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है सिर्फ एडमिट कार्ड में ही यह जानकारी मिलती है जो की परीक्षा के दौरान आपकी एक अद्वितीय पहचान होती है।
भूलकर भी न करें परीक्षा में ये गलती
विद्यार्थी को परीक्षा के दौरान ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी है जिससे उन्हें परीक्षा में समस्या हो जैसे एडमिट कार्ड का परीक्षा केंद्र करना ले जाना यह एक बहुत बड़ी समस्या विद्यार्थियों के लिए बन जाता है क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश एडमिट कार्ड के जरिए ही दिया जाता है।
इसके अलावा अपने एडमिट कार्ड में सभी डिटेल एडमिट कार्ड मिलते ही चेक करें ताकि कोई गलती होने पर आप उसे अपने प्रधानाचार्य से संपर्क कर सही करवा सके। क्योंकि कई बार विद्यार्थियों के विषय बदल जाते हैं या कोई अन्य समस्या हो जाती है जिससे फिर उन्हें परीक्षा देने में काफी कठिनाई होती है।
UP Board Admit Card में उपलब्ध जानकारी
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी किया जाता है, जिसमें छात्र और परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ होती हैं।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- कक्षा (10वीं / 12वीं)
- परीक्षा वर्ष
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विद्यालय का नाम और विद्यालय कोड
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- विषयवार परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय (शिफ्ट)
- पेपर कोड
- छात्र की फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, कक्षा (10वीं या 12वीं), परीक्षा वर्ष, पिता एवं माता का नाम, विद्यालय का नाम और कोड, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय (शिफ्ट), पेपर कोड, छात्र की फोटो और हस्ताक्षर, साथ ही परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता, इसलिए परीक्षा से पहले सभी विवरणों की सही तरह से जाँच करना जरूरी होता है।
नमस्ते, मेरा नाम सुचित है। मैं इस वेबसाइट “boardsamachar.in” पर यूपी बोर्ड एग्जाम तथा स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाईस्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन उत्तर प्रदेश की खबरें साझा करता हूँ। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सही और अपडेटेड जानकारी देना है।