यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू जानें आपके कॉलेज में किस दिन होगी: Up Board Inter Practical Date Sheet 2026

Up Board Inter Practical Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि आज 24 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन शुरू कर दिया गया है। जैसा की प्रैक्टिकल परीक्षा में जिन विषय की प्रक्रिया परीक्षा होती है उसमें 30 अंक मिलते हैं इसलिए आप सभी को यह पता होना चाहिए आपकी कॉलेज में यह परीक्षा कब होने वाली है?

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तथा 2 फरवरी से 9 फरवरी तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसलिए आप सभी को अब यह जान लेना आवश्यक है कि पहले चरण में या फिर दूसरे चरण में आपके कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा किस दिन आयोजित होने वाली है पूरा शेड्यूल यहां दिया जा रहा है।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की तरफ से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जो कॉलेज या स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा में आनाकानी करेंगे उन्हें 3 साल के लिए डिबार भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा 29 और 30 जनवरी को भी प्रेक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी इसकी सूचना भी 23 जनवरी को यूपी बोर्ड की तरफ से प्रकाशित कर दी गई है।

Up Board Inter Practical Date Sheet 2026: Overview

परीक्षा का नामयूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026
परीक्षा संचालन निकायमाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज
कक्षा12वीं
परीक्षा तिथिचरण 1 – 24 जनवरी से 1 फरवरी
चरण 2 – 02 फरवरी से 9 फरवरी
प्रैक्टिकल मार्क्स30 अंक
यूपी बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल डेट शीटCheck Below
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/

Up Board Inter Practical Date Sheet 2026

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में किया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल में आने वाले जिलों में किया जाएगा।

अगर आपका भी जिला इनमें से किसी मंडल के अंतर्गत आता है तो इससे आप क्या पता लगा सकते हैं कि पहले दूसरे चरण में आपके स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा कब होने वाली है। इसके अलावा अपने विद्यालय में भी संपर्क करके विषयवार जैसे कि रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा जीव विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि पता कर सकते हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षा में कैसे मिलेंगे 30 में से 30 नंबर?

इंटरमीडिएट के कुछ विषय जैसे भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान में लिखित परीक्षा के साथ-साथ प्रेक्टिकल परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है जो 30 नंबर की होती है। परीक्षा में अगर अच्छे अंक लाना हेतु यह 30 नंबर भी काफी एम भूमिका निभाते हैं। अगर आपको भी प्रैक्टिकल में 30 में से 30 नंबर चाहिए तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें –

प्रोजेक्ट कार्य बेहतर बनाएं – विद्यालय की तरफ से दिया गया प्रोजेक्ट कार्य बेहतर तथा दिखने में साफ और स्पष्ट होना चाहिए।
फाइल समय से जमा करें – प्रैक्टिकल विषयों के लिए बनाई गई आपके द्वारा फाइल को अपने कॉलेज में चेक कर कर उसे समय से जमा कर दें।
Viva की तैयारी कर लें – प्रोजेक्ट करता था फाइल बनाने के अलावा Viva की भी तैयारी कर ले। Viva में वही प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसका आपने प्रोजेक्ट बनाया है। इसलिए आपको बिल्कुल भी खबराना नहीं है।

जो विद्यार्थी इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी करते हैं उन्हें प्रक्रिया में अवश्य ही 30 में से 30 नंबर दिया जाता है।

प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए सुझाव?

अगर आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हैं और प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपने प्रोजेक्ट से जुड़े सभी बिंदुओं को साफ और स्पष्ट रूप से याद कर लेना चाहिए ताकि Viva के समय इस संबंध कोई प्रश्न पूछे जाने पर आप आसानी से उत्तर दे सके।

निष्कर्ष: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अब अपनी भीम परीक्षा तिथि के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 30 नंबर पाने के लिए यहां बताए गए सभी विषयों को ध्यान में रखना है।

यूपी बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि क्या है?

यूपी बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि कुछ इस प्रकार से है – पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तथा दूसरे चरण की 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 .

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 30 नंबर कैसे लाएं?

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा में 30 में से 30 नंबर लाने के लिए सभी सुझाव तथा सलाह इस लेख में विस्तार से बताई गई है ध्यानपूर्वक पढ़कर 30 में से 30 नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment