Up Board Viva Date 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थीयो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू कर दी गई है, इनमें पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक तथा दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक परीक्षा होगी। इसी के साथ ही मौखिक परीक्षा यानी यूपी बोर्ड viva भी कराया जाएगा, इसलिए आप सभी को अपने विद्यालय की “Up Board Viva Date 2026” यहां से चेक कर लेनी चाहिए।
क्योंकि viva कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए काफी जरूरी होता है इसी के आधार पर प्रैक्टिकल के पूरे 30 अंक निर्धारित होते हैं। कक्षा 12वीं में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान जब से विषय की लिखित परीक्षा 70 अंक की होती है और 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा तथा viva के लिए निर्धारित होते हैं।
इसलिए आप सभी को प्रैक्टिकल परीक्षा यानी प्रयोगात्मक परीक्षा तो देनी ही है इसके साथ-साथ मौखिक परीक्षा अर्थात viva में भी शामिल होना है क्योंकि अगर आप इसमें अनुपस्थित होते हैं तो आपको प्रेक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित किया जा सकता है साथ ही आपको 30 अंक से भी वंचित किया जाएगा। सभी विद्यार्थी अपने जिले के “यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मौखिक परीक्षा तिथि 2026” चेक करें।

Up Board Viva Date 2026: Overview
| लेख का नाम | Up Board Viva Date 2026 |
| बोर्ड | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश |
| परीक्षा | यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा |
| कक्षा | 12वीं |
| वर्ष | 2025-26 |
| यूपी बोर्ड Viva तिथि 2026 | 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 |
| यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल में 30 में 30 अंक कैसे लाएं? | आगे देखें पूरा तरीका |
| आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
Up Board Viva Date 2026 : जानें आपके विद्यालय में कब होगा Viva?
उत्तर प्रदेश कक्षा 12वीं viva की तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से पहले निर्धारित की गई है जिसमें 24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित समय के अनुसार viva कराया जाएगा, जिसमें किसी अन्य विद्यालय से एग्जामिनर आपके विद्यालय में जाकर प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विशेष संबंधित प्रश्न पूछेंगे।

अगर आप उन प्रश्नों के सही जवाब देते हैं तो viva से मिलने वाला अंक आपको पूरा उसी समय प्रदान किया जाएगा। आपको सबसे पहले अपने विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रबंधक से संपर्क करके अपने प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषय की viva तिथि पता करनी है। क्योंकि सभी विद्यालय में इसकी तिथि अलग-अलग हो सकती है।
24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक इन जिलों में होगा Viva
Up Board 12th Viva Date 2026 (Phase 1) : यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का viva पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक इन मंडल में आने वाले जिलों में आयोजित किया जाएगा – आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती।
2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक इन जिलों में होगा Viva
Up Board 12th Viva Date 2026 (Phase 2) : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक इन मंडल में आने वाले जिलों में किया जाएगा viva – अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर।
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल में 30 में 30 अंक कैसे लाएं?
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल में 30 में से 30 अंक लाने के लिए आपको निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा,तभी आप भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान जैसे विषय में आसानी से 30 में से 30 अंक प्राप्त कर पाएंगे, इसका सीधे असर आपको रिजल्ट में देखने को मिलेगा –
- प्रोजेक्ट बेहतर बनाएं: विद्यालय की तरफ से दिया गया प्रोजेक्ट समय से और बेहतर तरीके से तैयार करें।
- फाइल बनाएं: सभी विषयों की फाइल समय से बनाकर विद्यालय में जमा करें।
- Viva पर ध्यान दें: वाइबर में आपको आपके प्रोजेक्ट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, इसलिए सभी तथ्य को ध्यानपूर्वक पढ़कर जाएं।
निष्कर्ष: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के मौखिक परीक्षा तिथि 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी बीच आपके विद्यालय में viva होगा। इसलिए विद्यालय में संपर्क करके अपने विषय की वाइबर तिथि पता कर ले क्योंकि सभी विद्यालय की अलग-अलग हो सकती है।
यूपी बोर्ड 12th viva डेट 2026 क्या है?
यूपी बोर्ड 12th viva डेट 24 जनवरी से 1 फरवरी तथा 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 है।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल में 30 में 30 अंक कैसे लाएं?
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल में 30 में 30 अंक लाने के लिए अपनी फाइल, प्रोजेक्ट तथा viva तीनों पर विशेष ध्यान देते हुए बेहतर तैयारी के साथ जाएं।
नमस्ते, मेरा नाम सुचित है। मैं इस वेबसाइट “boardsamachar.in” पर यूपी बोर्ड एग्जाम तथा स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाईस्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन उत्तर प्रदेश की खबरें साझा करता हूँ। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सही और अपडेटेड जानकारी देना है।