Up Board Previous Year Paper 10th 12th: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से किया जाना है इसके लिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हाई स्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को अपनी तैयारी में यूपी बोर्ड प्रीवियस ईयर पेपर भी शामिल करना चाहिए, जिससे अक्सर परीक्षा में प्रश्न दोहराए जाते हैं।
क्योंकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है क्या हाई स्कूल और इंटर दोनों ही कक्षा में प्रत्येक विषय में पिछले वर्ष से पूछे गए प्रश्न भी रिपीट हो जाते हैं इसलिए आप सभी अगर अच्छे अंक से पास होना चाहते हैं तो यहां से 10वीं और 12वीं के सभी विषय का यूपी बोर्ड पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र पीडीएफ चेक करें।
जिसे आप अधिक से अधिक अभ्यास करके 70 अंक के पेपर में से 60-65 अंक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं या फिर 100 अंक के पेपर से आप 80 प्लस अंक हासिल करने में आसानी से सफलता प्राप्त करेंगे। यहां को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं प्रीवियस ईयर पेपर दिया जा रहा है।

Up Board Previous Year Paper 10th 12th क्या होता है?
UP Board के Previous Year Question Paper वे प्रश्न पत्र होते हैं, जो पिछले वर्षों में UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) द्वारा बोर्ड परीक्षा में पूछे जा चुके होते हैं। इन प्रश्न पत्रों में वही सवाल होते हैं, जो वास्तविक परीक्षा में आए थे।
इसलिए इन्हें हल करना छात्रों के लिए सबसे भरोसेमंद तैयारी का साधन माना जाता है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए ये पेपर विषय-वार उपलब्ध होते हैं और छात्रों को परीक्षा के वास्तविक स्तर का अनुभव कराते हैं।
UP Board कक्षा 10वीं परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
UP Board कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन हर साल फरवरी–मार्च के महीने में किया जाता है। प्रत्येक विषय की परीक्षा सामान्यतः 100 अंकों की होती है।
- इसमें से 70 अंक लिखित परीक्षा के लिए और 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन या प्रायोगिक परीक्षा के लिए निर्धारित होते हैं।
- लिखित परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होती है।
- प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होते हैं।
- लगभग 20 से 30 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं, जिससे छात्रों को शुरुआती अंक आसानी से मिल जाते हैं।
UP Board कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
UP Board कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा छात्रों के करियर की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस परीक्षा में भी प्रत्येक विषय 100 अंकों का होता है।
- सामान्य विषयों में 70 अंक लिखित परीक्षा के होते हैं, जबकि 30 अंक प्रायोगिक या आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित रहते हैं।
- लिखित परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है। प्रश्न पत्र में MCQ, लघु, अति लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल रहते हैं।
- बोर्ड द्वारा आंतरिक विकल्प (Internal Choice) भी दिए जाते हैं, जिससे छात्र अपनी सुविधा अनुसार प्रश्न चुन सकें।
- UP Board 12वीं की परीक्षा में उत्तर लिखने की शैली पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साफ-सुथरी लिखावट, सही शब्दावली और क्रमबद्ध उत्तर से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
UP Board Previous Year Paper हल करने के फायदे
1. परीक्षा पैटर्न की गहरी समझ: Previous Year Question Paper हल करने से छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के पूरा परीक्षा पैटर्न स्पष्ट रूप से समझ में आ जाता है।
2. महत्वपूर्ण अध्यायों की पहचान: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र देखने से यह पता चलता है कि कौन-से अध्यायों से प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं, जिससे तैयारी और मजबूत होती है।
3. समय प्रबंधन में सुधार: जब छात्र तय समय में पूरा प्रश्न पत्र हल करने का अभ्यास करते हैं, तो बोर्ड परीक्षा के दौरान समय की कोई समस्या नहीं होती।
4. उत्तर लिखने की सही तकनीक: Previous Year Paper से यह सीखने को मिलता है कि कितने शब्दों में उत्तर लिखना है और उत्तर किस प्रकार प्रस्तुत करना है।
5. आत्मविश्वास में वृद्धि: जब छात्र पहले से पूछे गए प्रश्नों को हल कर लेते हैं, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा का डर कम हो जाता है।
6. कमजोर टॉपिक पर फोकस: गलतियों के माध्यम से छात्रों को अपने कमजोर अध्यायों की पहचान हो जाती है, जिससे वे दोबारा बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
निष्कर्ष: UP Board कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए Previous Year Question Paper सबसे भरोसेमंद और प्रभावी साधन हैं। यदि छात्र परीक्षा पैटर्न को समझकर नियमित रूप से इन प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें, तो अच्छे अंक प्राप्त करना आसान हो जाता है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं पिछले वर्ष का पेपर कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं पिछले वर्ष का पेपरआपका पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके सभी प्रश्नों को चेक करके, यहां से फिर हल करना है.
यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2026 क्या है?
यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2026 के अनुसार विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा के सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
नमस्ते, मेरा नाम सुचित है। मैं इस वेबसाइट “boardsamachar.in” पर यूपी बोर्ड एग्जाम तथा स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाईस्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन उत्तर प्रदेश की खबरें साझा करता हूँ। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सही और अपडेटेड जानकारी देना है।